लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content

ब्रज रस माधुरी

PART I · KIRTAN 211 · 235/240

कीर्तन 201–216

कीर्तन 211 · Kirtan 211

Kirtan by Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

10 source linesपुस्तक पृष्ठ 303–304PDF 324–325

मेरे साकी ने ऐसा करम कर दिया,

मेरी रग रग में यारों नशा हो गया।

ख्वाब में भी न देखा कभी मयकदा,

मय छुआ भी न यारों नशा हो गया।

Source page 304

एक साकी की नज़रों का देखा नशा,

जुर्म इतना है यारों नशा हो गया।

जिसको बचना हो, नज़रों से बच के रहो,

वर्ना बोलोगे यारों नशा हो गया।

खुद को कर दे नज़र तब वो मिलती नज़र,

मुझ “कृपालु” को या रब नशा हो गया।

ब्रज रस माधुरी · भाग १235
Source, meanings & reading links

Source book: Braj Ras Madhuri Part 1. जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज · राधा गोविंद समिति This is an unofficial, personal, partial collection.

English meaning: unavailable. A separate Hindi meaning is unavailable in this supplied source.

Related official book listing · Official full collection · Official author website · Read as text