साधना एवं निर्देश
मार्गदर्शन · Guidance
श्री जगद्गुरु मुखारविन्द से
जिस दिन किसी जीव को यह दृढ़ विश्वास हो जायगा कि
भगवान् और भगवान् का नाम एक ही हैं, दोनों में एक सी
शक्ति याँ हैं, एक से गुण हैं, उसी क्षण उसको भगवत्प्राप्ति हो
जायेगी। स्वर्ण अक्षरों में लिख लो। भगवान् की इतनी बड़ी कृपा
है कि वे कहते हैं कि मैं सर्वव्यापक हूँ, तू इसको मानता नहीं है,
मैं गोलोक में रहता हूँ वहाँ तुम आ नहीं सकते, मैं तुम्हारे
अन्तःकरण में तुम्हारे साथ बैठा हूँ इसका तुम्हें ज्ञान नहीं है,
इसलिये लो मैं अपने नाम में अपने आपको बैठा देता हूँ। नाम में
मैं मूर्तिमान बैठा हुआ हूँ, जिस दिन यह बात तुम्हारे मन में बैठ
जायगी, उस दिन फिर एक नाम भी जब लोगे, जब एक बार
राधे कहोगे तो कहा नहीं जायगा, वाणी रु क जायगी, मन डूब
जायगा, कंठ गद्गद हो जायगा। फिर भगवत्प्राप्ति में क्या देर

