Skip to main content

विट्ठल विट्ठल विट्ठला, पाण्डुरंग विट्ठला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, सोई नन्द को लला।
Source page 65
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, दे दो भक्ति निश्चला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, शरणागत वत्सला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, चित्तवृत्ति चंचला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, कर दो बुद्धि निर्मला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, बाँकी झाँकी दिखला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, प्रीति रीति सिखला।
विट्ठल विट्ठल विट्ठला, “कृपालु” मैं हूँ निर्बला।
❦
Source, meanings & reading links