लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content

ब्रज रस माधुरी

PART I · KIRTAN 51 · 75/240

कीर्तन 51–100

कीर्तन 51 · Kirtan 51

Kirtan by Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

30 source linesपुस्तक पृष्ठ 116–117PDF 137–138

प्यारी प्यारी प्यारी हैं बरसाने वारी हैं।

(प्यारी जू के प्यारे हैं ...)

प्यारी प्यारी प्यारी हैं बरसाने वारी हैं।

मेरी सरकार, मेरी रखवार,

मेरी सुकुमार, मेरी आधार।

प्यारी भोरी भारी हैं, बनवारी वारी हैं।

मेरी सरकार----

वेणी घुँघुरारी है, चूनरि वारी हैं।

मेरी सरकार----

बंदिनी वारी हैं, शीशफूल वारी हैं।

मेरी सरकार----

चितवनि रसवारी है, मुसकनि बलिहारी है।

मेरी सरकार----

श्रुति कुंडल वारी हैं, माथे बिंदी वारी हैं।

मेरी सरकार----

नासा नथवारी हैं, बेसर वारी हैं।

मेरी सरकार----

गर दुलरी वारी हैं, गर तिलरी वारी हैं।

मेरी सरकार----

Source page 117

उर कंचुकि वारी हैं, कटि किंकिनि वारी हैं।

मेरी सरकार----

मणि कंकन वारी हैं, कर चूरिन वारी हैं।

मेरी सरकार----

कर मेहँदी वारी हैंं, मुँदरिन वारी हैं।

मेरी सरकार----

पग पायल वारी हैं, बिछुवनि वारी हैं।

मेरी सरकार----

ब्रजरस वारी हैं, पिय वारी वारी हैं।

मेरी सरकार----

सखि प्राण प्यारी हैं, मो “कृपालु” प्यारी हैं।

मेरी सरकार----

ब्रज रस माधुरी · भाग १075
Source, meanings & reading links

Source book: Braj Ras Madhuri Part 1. जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज · राधा गोविंद समिति This is an unofficial, personal, partial collection.

English meaning: unavailable. A separate Hindi meaning is unavailable in this supplied source.

Related official book listing · Official full collection · Official author website · Read as text