राधे गोविन्द गोविन्द राधे राधे,
(लाखों महफिल ....)
राधे गोविन्द गोविन्द राधे राधे,
राधे गोविन्द गोविन्द राधे राधे।
ऐसी कृपा करू कृपामयी राधे,
तोहिं भूलूँ नहिं पल छिन आधे।
तू तो ब्रजरस अंबुधि राधे,
इक बूँद पिला दे मोहिं राधे।
तू तो कृपा की है मूरति राधे,
कहा घटि जाय कृपा करु राधे।
मैं तो तेरा ही हूँ शिशु मोहि राधे,
जग कूड़ेदान फेंका काहे राधे।
शिशु नवजात माँ ना जाने राधे,
वाको मैया ही जनावे जग राधे।
तू तो मादन रसवारी राधे,
जेहि रस वश बनवारी राधे।
Source page 164
तू तो सत चित सुखघन राधे,
बुधि मायिक जाने किमि राधे।
तू तो अस पराशक्ति रूप राधे,
तोहिं तजि पूर्ण ब्रह्म श्याम आधे।
धर्म अर्थ काम मोक्ष मोहिं ना दे,
पंचम पुरुषार्थ दिला दे।
मेरा सब तेरा, मैं भी तेरा राधे,
पुनि तू ही बता राधे तोहिं का दे।
तू तो मेरी थी है रहेगी भी राधे,
तेरे सिवा मेरा कोई नहीं राधे।
तू तो मेरी थी मेरी रहेगी राधे,
चाहे प्यार करे या मारे राधे।
मैं भी तेरी हूँ तेरी रहूँगी राधे,
यह तेरे वेदों ने बताया राधे।
तेरा पाछा नहीं छोड़ूँ अब राधे,
अपनाये या ना अपनाये राधे।
तेरे सब जन खरे-खरे राधे,
खरे संग खोटे को चला दे।
Source page 165
दर्शन दे या ना दे राधे,
उर दर्शन व्याकुलता दे।
मेरे उर महँ आजा मेरी राधे,
उर महँ जो हैं उनको भगा दे।
पतितन गति तू ही इक राधे,
तोहिं तजि कित जाऊँ बता दे।
मैंने माना मैं पतित अति राधे,
तू भी तो पतित पावनि राधे।
मेरा नाम है कृपालु झूठा राधे,
वाय साँचो करो प्रेम अगाधे।
मो “कृपालु” पर कृपा करु राधे,
तब मानूँ तू कृपालु साँची राधे।।
मेरी प्यारी प्यारी राधे, मेरी भोरी भारी राधे।
बरसाने वारी राधे, वृषभानुदुलारी राधे।
मेरी प्रीतम प्यारी राधे, मेरी अति सुकुमारी राधे।
सुखघन तनु वारी राधे, नथबेसर वारी राधे।
मेरी कीर्तिकुमारी राधे, मेरी प्रानन प्यारी राधे।
Source page 166
मेरी रसिक रँगीली राधे, मेरी गुन गर्वीली राधे।
मेरी छैल छबीली राधे, मेरी सरस रसीली राधे।