Skip to main content

तेरा ही भरोसा भारी भानुदुलारी,
(कहुँ देखे आली ...)
तेरा ही भरोसा भारी भानुदुलारी,
जय हो जय हो जय हो तेरी बरसाने वारी।
तू ही मेरी मैं भी तेरी कह श्रुति चारी,
पुनि क्यों भुलाया मोहिं मेरी महतारी।
माना मैं बुरा हूँ अति हूँ तो तेरा प्यारी,
तेरी लाज जाय एइ मोहिं सोच भारी।
Source page 160
तू तो है “कृपालु” बिनु हेतु सुकुमारी,
पुनि क्यों कृपा में देरी एतिक प्यारी।।
❦
Source, meanings & reading links