Skip to main content

मेरी राधेरानी प्रेम रूप रसखानी।
मेरी राधेरानी वृन्दावन ठकुरानी।
मेरी राधेरानी सम मेरी राधेरानी।
मेरी राधेरानी ही हैं मेरी अब जानी।
मेरी राधेरानी तो हैं अवढर दानी।
मेरी राधेरानी ब्रज की हैं महरानी।
मेरी राधेरानी हरि हूँ की ठकुरानी।
मेरी राधेरानी सी न कोउ वरदानी।
मेरी राधेरानी पग चापैं च्रक पानी।
मेरी राधेरानी मादन रसखानी।
मेरी राधेरानी हैं “कृपालु” वरदानी॥
❦
Source, meanings & reading links