Bhakti Challenge 88Page version
मेरी स्वामिनी राधे
Meri Swamini Radhe
प्रेम रस मदिरा
Official challenge period: –

Memorize, bookmark, record your progress, and export this challenge.
Sections in this reading · 2
राधाष्टमी Special 🦚 दीदी जी ने गाये लाली के पद #BhaktiChallenge 88 #PremRasMadira
Official channel · Jagadguru Kripalu Ji Community
Official recording · 6:24
YouTube loads when you press Play.
श्री राधे हमारी सरकार, फिकिर मोहिं काहे की।
हित अधम उधारन देह धरें,
बिनु कारन दीनन नेह करें,
जब ऐसी दया दरबार, फिकिर मोहिं काहे की।
टुक निज-जन क्रन्दन सुनि पावें,
तजि श्यामहुँ निज जन पहँ धावें,
जब ऐसी सरल सुकुमार, फिकिर मोहिं काहे की।
भृकुटी नित तकत ब्रह्म जाकी,
ताकी शरणाई डर काकी,
जब ऐसी हमारी रखवार, फिकिर मोहिं काहे की।
जो आरत"मम स्वामिनि!"भाखै,
तेहि पुतरिन सम आँखिन राखै,
जब ऐसी “कृपालु” रिझवार, फिकिर मोहिं काहे की॥
PRM-1008-M21-K021 · Source details
source page 484, 485
कुँवरि की किलकनि की बलि जाउँ।
अति द्रुत गवनि घुटुरुवनि आँगन, लखि लखि हौं ललचाउँ।
गौर बदन पर नील झँगुलियनि, झलकनि लखि मन भाउँ।
मणिन-खंभ प्रतिबिंब विलोकनि, लखि सुधि-देह भुलाउँ।
रुनझुन पग पैंजनियनि सुनि सुनि, फूलो अँग न समाउँ।
देखत बनत “कृपालु” न लेखत, किमि उपमाहिं लजाउँ॥
PRM-0375-M08-K010 · Source details
source page 176, 176
Original announcement
Hindi 1 · English 1Dates on the poster: –


These are poster images; their text has not been transcribed here. Dates and submission instructions belong to the original announcement and may no longer apply.