Memorize, bookmark, record your progress, and export this challenge.
#BhaktiChallenge 67 Launch 🎵 श्री कृष्ण से प्यार बढ़ाने वाला कीर्तन | नन्दलाल प्यारे, यशुदा-दुलारे
Official channel · Jagadguru Kripalu Ji Community
Official recording · 5:04
YouTube loads when you press Play.
नन्दलाल प्यारे, यशुदा-दुलारे, नैनों के तारे, करूँ तिहारी मनुहार।
प्रेम-पिपासा लेकर आई, सुघर सलोनी छवि मन में समाई।
ना तप जानूँ, ना जप जानूँ, ना पहिचानूँ, केवल आस तिहार।
आशा का बंधन टूट न जाये, लगन मिलन की छूट न जाये।
ओ गिरिधारी! ओ बनवारी! कृष्णमुरारी! सुनि लेउ दीन पुकार।
तुम बिनु पल छिन कल न परत है, विकल नैन दिन रैन झरत है।
श्याम-सलोना, करि गयो टोना, दै गयो रोना, बाजी गई मैं हार।
कैसे तुम बिनु हाय! रहूँ मैं, कैसे विरह बलाय सहूँ मैं।
श्याम बेदरदी, कैसी कर दी, ऐसी कदर की, जाये 'कृपालु' बलिहार।।
Original announcement
Hindi 1 · English 1Dates on the poster: –


These are poster images; their text has not been transcribed here. Dates and submission instructions belong to the original announcement and may no longer apply.