Bhakti Challenge 66Page version
निष्काम प्रेम की अभिलाषा
Nishkaam prem ki abhilaasha
Original page 21

Memorize, bookmark, record your progress, and export this challenge.
Sections in this reading · 2
जगद्गुरूत्तम उपाधि, दैनिक प्रार्थना एवं पद गायन (With Text) 🎉#BhaktiChallenge 66 Launch
Official channel · Jagadguru Kripalu Ji Community
Official recording · 9:22
YouTube loads when you press Play.
जगद्गुरूत्तम उपाधि
श्रीमत्पदवाक्यप्रमाणपारावारीण, वेदमार्गप्रतिष्ठापनाचार्य, निखिलदर्शनसमन्वयाचार्य, सनातनवैदिकधर्मप्रतिष्ठापनसत्संप्रदायपरमाचार्य, भक्तियोगरसावतार, भगवदनन्तश्रीविभूषित, जगद्गुरु 1008 स्वामि श्री कृपालु जी महाराज
दैनिक प्रार्थना
श्री गुरवे नमः श्री गुरवे नमः श्री गुरवे नमः
आचार्यं मां विजानीयान्नावमन्येत कर्हिचित्।
न मर्त्यबुद्ध्यासूयेत सर्वदेवमयो गुरुः ॥
हे परम प्रियतम पूर्णतम पुरुषोत्तम श्री कृष्ण! तुम से विमुख होने के कारण अनादिकाल से हमने अनन्तानन्त दुःख पाये एवं पा रहे हैं। पाप करते करते अन्तःकरण इतना मलिन हो चुका है कि रसिकों द्वारा यह जानने पर भी कि तुम अपनी भुजाओं को पसारे अपनी वात्सल्यमयी-दृष्टि से हमारी प्रतीक्षा कर रहे हो, तुम्हारी शरण में नहीं आ पाता। हे अशरण शरण! तुम्हारी कृपा के बिना तुम्हें कोई जान भी तो नहीं सकता। ऐसी स्थिति में, हे अकारण करुण! पतितपावन श्रीकृष्ण! तुम अपनी अहैतुकी कृपा से ही हमको अपना लो। हे करुणा सागर! हम भुक्ति मुक्ति आदि कुछ नहीं माँगते, हमें तो केवल तुम्हारे निष्काम प्रेम की ही एकमात्र चाह है। हे नाथ! अपने विरद की ओर देखकर इस अधम को निराश न करो।
हे जीवनधन! अब बहुत हो चुका, अब तो तुम्हारे प्रेम के बिना यह जीवन मृत्यु से भी अधिक भयानक है। अतएव, प्रेम भिक्षां देहि, प्रेम भिक्षां देहि, प्रेम भिक्षां देहि।
साकेत बिहारी श्री राघवेन्द्र सरकार की जय।
वृन्दावन बिहारी श्री यादवेन्द्र सरकार की जय।
श्रीमद्सद्गुरु सरकार की जय।
जय जय श्रीराधे! जय जय श्रीराधे! जय जय श्रीराधे!
हमरी ओर टुक हेरो री किशोरी राधे।
यद्यपि भलीभांति हौं जानत, तुम बिनु हितू न मेरो री किशोरी राधे।
तदपि रसिक जन कही न मानत, रहत विषय को चेरो री किशोरी राधे।
परनिंदा परदोष कथन में, चतुर विचित्र चितेरो री किशोरी राधे।
करत नाम अपराध निरंतर, हिय हंकार घनेरो री किशोरी राधे।
बात बनावत ब्रज रसिकन की, मन कामादि बसेरो री किशोरी राधे।
नाम ‘कृपालु' काम तुम जानति, भलो बुरो जस तेरो री किशोरी राधे॥
Original announcement
Hindi 1 · English 1Dates on the poster: –


These are poster images; their text has not been transcribed here. Dates and submission instructions belong to the original announcement and may no longer apply.