Open interactive practiceOriginal announcements
Memorize, bookmark, record your progress, and export this challenge.
Sections in this reading · 6
माना अपराधी हूँ गोविंद राधे।
कृपा शक्ति द्वारा मोहिं क्षमा करवा दे॥ 439॥
कहाँ जाउँ का सों कहूँ गोविंद राधे।
तुम बिनु कौन सुने ठौर बता दे॥ 437॥
जनम जनम की है गोविंद राधे।
आसक्ति जग की तू ही छुड़ा दे॥ 368॥
मैं हूँ तेरा नित्य दास गोविंद राधे।
मेरा वही दासत्व मो को दिला दे॥ 33॥
भुक्ति मुक्ति कछु ना दे गोविंद राधे।
अष्टयामी सेवा करुँ ऐसी बना दे॥ 25॥
तन मन धन सब गोविंद राधे।
सेवा में लगाऊँ तेरी ऐसा बना दे॥ 30॥
Original announcement
Hindi 1
These are poster images; their text has not been transcribed here. Dates and submission instructions belong to the original announcement and may no longer apply.