Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 891
Reading 389 of 452 · Source nos. 10390–10401 · Source PDF 394
1परम सौभाग्य है गोविंद राधे।
2जो कंस मार दिया गया है बता दे॥ 10390॥
3अच्छा बताओ ऊधो गोविंद राधे।
4राम कृष्ण मम सुधि करें क्या बता दे॥ 10391॥
5यहाँ उनकी मैया गोविंद राधे।
6उनका बाबा मैं हूँ बता दे॥ 10392॥
7उनके सखा हैं गोविंद राधे।
8उनकी गोपी भी हैं बता दे॥ 10393॥
9उनकी गायें हैं गोविंद राधे।
10उनका वृन्दावन है बता दे॥ 10394॥
11उनका गिरिराज गोविंद राधे।
12इन सब की सुधि करें क्या बता दे॥ 10395॥
13क्या कभु राम श्याम गोविंद राधे।
14वृन्दावन आयेंगे बता दे॥ 10396॥
15एक बार आ जायँ गोविंद राधे।
16देखि के नैन हों तृप्त बता दे॥ 10397॥
17उन राम श्याम ने गोविंद राधे।
18बार बार रक्षा की थी बता दे॥ 10398॥
19दावानल ते गोविंद राधे।
20आँधी पानी आदि ते बता दे॥ 10399॥
21अघासुर बकासुर गोविंद राधे।
22वृषासुर आदि को मारा बता दे॥ 10400॥
23हम सब कृष्ण की गोविंद राधे।
24लीला स्मरण करें नित्य बता दे॥ 10401॥