Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 835
Reading 333 of 452 · Source nos. 9723–9734 · Source PDF 338
1वाइ ते तुम सब गोविंद राधे।
2अति ही सुन्दर लगो हो बता दे॥ 9723॥
3ललिता कही लाल गोविंद राधे।
4हम सब गोरी हैं देख लो बता दे॥ 9724॥
5लाल बोले कहो तो गोविंद राधे।
6श्याम रंग सबरे गिना दूँ बता दे॥ 9725॥
7ललिता बोली लाल गोविंद राधे।
8अच्छा गिनाओ सुनूँ मैं बता दे॥ 9726॥
9लाल बोले ललिता गोविंद राधे।
10केश हैं तिहारे श्याम बता दे॥ 9727॥
11गल नीलमणि श्याम गोविंद राधे।
12नैनन कजरा श्याम बता दे॥ 9728॥
13हाथन पहुँची गोविंद राधे।
14नीलमणि की रंग श्याम बता दे॥ 9729॥
15ठोढ़ी पै बिन्दी गोविंद राधे।
16कारी कारी देख लो बता दे॥ 9730॥
17सारी भी कारी है गोविंद राधे।
18कस्तुरी तिलक भी कारो बता दे॥ 9731॥
19ललिता बोली लाल गोविंद राधे।
20कारे सुन्दर सुने का बता दे॥ 9732॥
21यदि कारे सुन्दर गोविंद राधे।
22मानो, तुम श्याम सुन्दर बता दे॥ 9733॥
23तो गोरी प्यारी को गोविंद राधे।
24एकटक देखो काहे बता दे॥ 9734॥