Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 807
Reading 305 of 452 · Source nos. 9387–9398 · Source PDF 310
1आँख मुख ढके ढके गोविंद राधे।
2प्रिया ने कही ओ ललिता बता दे॥ 9387॥
3नींद नाहिं आवे है गोविंद राधे।
4वीना बजा के गाय बता दे॥ 9388॥
5ललिता कह धीरे ते गोविंद राधे।
6लाल जू अब कहा होयगो बता दे॥ 9389॥
7यदि मैं खरे खरे गोविंद राधे।
8गाऊँ तो जानें प्यारी बता दे॥ 9390॥
9यदि तुम गावो तो गोविंद राधे।
10सारी पोल खुल जाये बता दे॥ 9391॥
11डाटि कहीं प्रिया जू गोविंद राधे।
12गाये ललिता तू क्यों न बता दे॥ 9392॥
13ललिता कह धीरे ते गोविंद राधे।
14लाल तुम मेरे सुर गावो बता दे॥ 9393॥
15लाल जब गाने लगे गोविंद राधे।
16लाली ने जानि लइ चाल बता दे॥ 9394॥
17लाली ने कहा यह गोविंद राधे।
18कहा है रह्यो है ललिता बता दे॥ 9395॥
19अब पिय सो जावो गोविंद राधे।
20तुम बिनु नींद नाहिं आवे बता दे॥ 9396॥
21सो गये लाली लाल गोविंद राधे।
22चरण पलोटें सखियाँ बता दे॥ 9397॥
23सोने की बेला आई गोविंद राधे।
24ऐसा गीत गावो श्यामा श्याम को सुला दे॥ 9398॥