लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

लीला माधुरी · पृष्ठ 777

Reading 275 of 452 · Source nos. 9027–9038 · Source PDF 280

1कौन सो बहानो करें गोविंद राधे।

2बाला तू ही मोहिं बता दे॥ 9027॥

3बाला ने कहा लाल गोविंद राधे।

4डरो जनि चलो मेरे साथ बता दे॥ 9028॥

5मोते बनेगा जो भी गोविंद राधे।

6करूँगी तुम्हरो काज बता दे॥ 9029॥

7प्यारी के पद गहि गोविंद राधे।

8विनती करि मना लूँगी बता दे॥ 9030॥

9लाल गये बाला संग गोविंद राधे।

10लाली को मनाने महल बता दे॥ 9031॥

11लाली कह निर्लज्ज गोविंद राधे।

12घर घर जात न लजात बता दे॥ 9032॥

13नई नई प्रेमिकायें गोविंद राधे।

14ढूँढ़तो फिरे घर घर में बता दे॥ 9033॥

15जाहु सोइ बाला घर गोविंद राधे।

16वाते ही करो प्यार गलबँहियाँ दे॥ 9034॥

17लाल जी बोले प्रिया गोविंद राधे।

18हौं आपु वा घर गयो ना बता दे॥ 9035॥

19हौं आमतो रह गोविंद राधे।

20तुम्हरे भवन साँझ को ही बता दे॥ 9036॥

21औचक घिरि आये गोविंद राधे।

22बदरा गरजने लगे भी बता दे॥ 9037॥

23पुनि आई आँधी गोविंद राधे।

24पुनि लगा पानी बरसने बता दे॥ 9038॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version