Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 664
Reading 162 of 452 · Source nos. 7676–7687 · Source PDF 167
1मैया ने जाना नहिं गोविंद राधे।
2क्या माँग रहा है लाला बता दे॥ 7676॥
3कछु गोपियाँ भी थीं गोविंद राधे।
4बैठीं वहीं ढिग मैया के बता दे॥ 7677॥
5लाला को फुसला के गोविंद राधे।
6पूछा क्या लोगे लाला मोय बता दे॥ 7678॥
7गोपियाँ बोलीं लाला गोविंद राधे।
8क्या तुम दूध माँगते हो बता दे॥ 7679॥
9लाला ने कहा ना ना गोविंद राधे।
10तो क्या तुम दही चाहते हो बता दे॥ 7680॥
11लाला ने कहा ना ना गोविंद राधे।
12क्या तुम खुरचन चाहो बता दे॥ 7681॥
13लाला ने कहा ना ना गोविंद राधे।
14तो क्या चाहो मलाई बता दे॥ 7682॥
15लाला ने कहा ना ना गोविंद राधे।
16तो क्या चह तुम नवनि बता दे॥ 7683॥
17लाला ने कहा ना ना गोविंद राधे।
18तो पुनि बताओ क्या चाहो बता दे॥ 7684॥
19लाला ने कहा मैं तो गोविंद राधे।
20घर की वस्तु नहिं चाहूँ बता दे॥ 7685॥
21ऊपर उठा के कर गोविंद राधे।
22किया संकेत चन्द्रमा का बता दे॥ 7686॥
23गोपियाँ बोलीं लाल गोविंद राधे।
24यह नहिं माखन लोंदा बता दे॥ 7687॥