Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 665
Reading 163 of 452 · Source nos. 7688–7699 · Source PDF 168
1यह हम कैसे दें गोविंद राधे।
2यह हंस तैरे नभ में बता दे॥ 7688॥
3लाला कह यदि यह गोविंद राधे।
4हंस है तो सँग खेलूँ बता दे॥ 7689॥
5जैसे भी हो याको गोविंद राधे।
6मेरे ताईं तुम सब ला दो बता दे॥ 7690॥
7अब तो और भी गोविंद राधे।
8मचलें पटकें पाम बता दे॥ 7691॥
9ला दो ला दो कहें गोविंद राधे।
10रो रो कर आँख मीजें बता दे॥ 7692॥
11एक बूढ़ी गोपी गोविंद राधे।
12कह लाला यह हंस ना है बता दे॥ 7693॥
13यह तो नभ का ही गोविंद राधे।
14चन्द्रमा सुख दाता है बता दे॥ 7694॥
15लाला ने कहा मैं तो गोविंद राधे।
16यही लूँगा चाहे जो हो बता दे॥ 7695॥
17खेलूँगा याय साथ गोविंद राधे।
18बेर जनि करु याय ला दे बता दे॥ 7696॥
19मैया ने गोद लिया गोविंद राधे।
20चूमा चिपटाया किया प्यार बता दे॥ 7697॥
21पुनि कहा मैया ने गोविंद राधे।
22यह चन्द्रमा या हंस ना बता दे॥ 7698॥
23यह तो है माखन गोविंद राधे।
24लोंदा मिला विष काला बता दे॥ 7699॥