Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 650
Reading 148 of 452 · Source nos. 7508–7519 · Source PDF 153
1ग्यारह वर्ष छे मास गोविंद राधे।
2आयु में कृष्ण गये मथुरा बता दे॥ 7508॥
3कृष्ण लीलाओं में गोविंद राधे।
4सबते उदार बाल लीला बता दे॥ 7509॥
5बाल लीला में कृष्ण गोविंद राधे।
6बने अज्ञ भोले जग शिशु ज्यों बता दे॥ 7510॥
7दैत्य वध आदि में तो गोविंद राधे।
8मुख्य न्यून ऐश्वर्य रस है बता दे॥ 7511॥
9श्रीकृष्ण जन्म लीला गोविंद राधे।
10पुनि बाल्य पुनि पौगण्ड बता दे॥ 7512॥
11अंत में किशोर लीला गोविंद राधे।
12वह लीला है रास लीला बता दे॥ 7513॥
13कृष्ण की लीला को गोविंद राधे।
14रसिकन कह नित्य लीला बता दे॥ 7514॥
15पूतनादि वध ते गोविंद राधे।
16मूसलांत लीला हो नित ही बता दे॥ 7515॥
17अगणित ब्रह्माण्ड गोविंद राधे।
18कोई लीला कहीं कोई कहीं हो बता दे॥ 7516॥
19श्रीकृष्ण लीला रस गोविंद राधे।
20कृष्ण कृपा प्राप्त पियें रसिक बता दे॥ 7517॥
21कृष्ण कृपा ते ही गोविंद राधे।
22कृष्ण लीला कथा में हो प्रेम बता दे॥ 7518॥
23कृष्ण कृपा में हेतु गोविंद राधे।
24पूर्व जन्मों के हैं सुकृत बता दे॥ 7519॥