Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 649
Reading 147 of 452 · Source nos. 7496–7507 · Source PDF 152
1इक्यासी दिन के थे गोविंद राधे।
2कृष्ण ने शकटासुर मारा बता दे॥ 7496॥
3एक वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
4तृणावर्त को मारा सब को बता दे॥ 7497॥
5छब्बीस मास के थे गोविंद राधे।
6कृष्ण यमलार्जुन तारा था बता दे॥ 7498॥
7तीन वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
8अघासुर बकासुर मारा था बता दे॥ 7499॥
9चार वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
10ब्रह्मा को मोह कराया था बता दे॥ 7500॥
11पाँच वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
12कालिया नाग को नाथा था बता दे॥ 7501॥
13शिव ताण्डव ते श्रेष्ठ गोविंद राधे।
14नृत्य कालिया फण पै था बता दे॥ 7502॥
15छे वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
16गोपियों के साथ रास किया था बता दे॥ 7503॥
17सात वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
18धेनुकासुर को मारा था बता दे॥ 7504॥
19आठ वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
20गोवर्धन को नख धारा था बता दे॥ 7505॥
21नव वर्ष के कृष्ण गोविंद राधे।
22उद्धार किया था सुदर्शन बता दे॥ 7506॥
23ग्यारहवें वर्ष कृष्ण गोविंद राधे।
24मारा था अरिष्टासुर असुर बता दे॥ 7507॥