Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 636
Reading 134 of 452 · Source nos. 7340–7351 · Source PDF 139
1पश्चात् कृष्ण ने तो गोविंद राधे।
2द्वारिका में मर्यादा लीला की बता दे॥ 7340॥
3योगारूढ़ हित गोविंद राधे।
4मर्यादातीत ब्रज लीला बता दे॥ 7341॥
5योगारु रुक्षु हित गोविंद राधे।
6द्वारिका की मर्यादा लीला बता दे॥ 7342॥
7लीला तीन लोक शिक्षा गोविंद राधे।
8अन्तरंग और असम्भव बता दे॥ 7343॥
9लीला लोक शिक्षा ग्राह्य गोविंद राधे।
10शेष दो को दिव्य मानि मनन करा दे॥ 7344॥
11वात्सल्य रस लीला गोविंद राधे।
12ब्रजधाम ग्राम में होती है बता दे॥ 7345॥
13सख्य रस की लीला गोविंद राधे।
14ग्राम अरु वन में होती है बता दे॥ 7346॥
15माधुर्य रस लीला गोविंद राधे।
16ग्राम वन कुंज में होती है बता दे॥ 7347॥
17कुंज लीला में तो गोविंद राधे।
18सब सखि सम्मिलित होती हैं बता दे॥ 7348॥
19निकुंज लीला में गोविंद राधे।
20अष्ट महासखी रहती हैं बता दे॥ 7349॥
21निभृत निकुंज में तो गोविंद राधे।
22श्यामा श्याम युगल ही रहते बता दे॥ 7350॥
23निज बुद्धि शक्ति बल गोविंद राधे।
24लीला रहस्य अज्ञेय बता दे॥ 7351॥