Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
अवतार · पृष्ठ 623
Reading 121 of 452 · Source nos. 7198–7209 · Source PDF 126
1शिव तमोगुण के गोविंद राधे।
2अधिष्ठाता हैं रंग शुभ्र बता दे॥ 7198॥
3विष्णु सत्वगुण के गोविंद राधे।
4अधिष्ठाता रंग कृष्ण है बता दे॥ 7199॥
5शिव तो हैं विष्णु भक्त गोविंद राधे।
6याते सत्व गुण रंग शुभ्र है बता दे॥ 7200॥
7विष्णु तो हैं शिव भक्त गोविंद राधे।
8याते तमोगुणी रंग कृष्ण है बता दे॥ 7201॥
9भाव यह विष्णु शिव गोविंद राधे।
10दोनों हैं परस्पर आत्मा बता दे॥ 7202॥
11जग उत्पादक गोविंद राधे।
12पालक संहर्ता एक है बता दे॥ 7203॥
13हरि ही हैं ब्रह्मा अरु गोविंद राधे।
14हरि ही हैं विष्णु हरि शिव हैं बता दे॥ 7204॥
15ब्रह्म तो एक ही है गोविंद राधे।
16उसके स्वरूप हैं अनेक बता दे॥ 7205॥
17याते तजि भेद बुद्धि गोविंद राधे।
18एक मात्र कृष्ण की ही भक्ति करा दे॥ 7206॥
19प्रति ब्रह्माण्ड दस गोविंद राधे।
20दिशा एक एक दिक्पाल है बता दे॥ 7207॥
21पूर्व इन्द्र दक्षिण यम गोविंद राधे।
22पश्चिम में वरुण दिक्पाल है बता दे॥ 7208॥
23उत्तर में है कुबेर गोविंद राधे।
24अग्नि कोण में है अग्नि देवता बता दे॥ 7209॥