लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

अवतार · पृष्ठ 622

Reading 120 of 452 · Source nos. 7186–7197 · Source PDF 125

1प्रथम पुरुष महाविष्णु गोविंद राधे।

2श्रीकृष्ण के ही हैं अंश बता दे॥ 7186॥

3अगणित ब्रह्माण्ड गोविंद राधे।

4उनके अधीश महाविष्णु हैं बता दे॥ 7187॥

5महाविष्णु के अंश गोविंद राधे।

6ब्रह्मा, विष्णु अरु शंकर हैं बता दे॥ 7188॥

7ब्रह्मा, विष्णु, शंकर गोविंद राधे।

8तीनों हरि के गुणावतार बता दे॥ 7189॥

9कृष्ण जब शक्ति दें गोविंद राधे।

10तब वेद ज्ञान हो विधि को बता दे॥ 7190॥

11श्रीकृष्ण ब्रह्मा को गोविंद राधे।

12शक्ति दें तो करें सृष्टि बता दे॥ 7191॥

13विष्णु को शक्ति दें गोविंद राधे।

14तब विष्णु करें जग पालन बता दे॥ 7192॥

15शिव को शक्ति दें गोविंद राधे।

16तब शिव करें संहार बता दे॥ 7193॥

17ब्रह्मा के प्रकार दो हैं गोविंद राधे।

18जीव कोटि ईश्वर कोटि बता दे॥ 7194॥

19जीव सौ जन्म तक गोविंद राधे।

20धर्म पालन करे ब्रह्मा बना दे॥ 7195॥

21जीव कोटि ब्रह्मा में गोविंद राधे।

22हरि करें शक्ति संचार बता दे॥ 7196॥

23ईश्वर कोटि ब्रह्मा में गोविंद राधे।

24हरि अंश ते बनें ब्रह्मा बता दे॥ 7197॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version