Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
अवतार · पृष्ठ 603
Reading 101 of 452 · Source nos. 6958–6969 · Source PDF 106
1स्वगत भेद शून्य भी हैं गोविंद राधे।
2कृष्ण देह देही दोनों एक बता दे॥ 6958॥
3याते श्रीकृष्ण ही हैं गोविंद राधे।
4एक अद्वय ज्ञानतत्व बता दे॥ 6959॥
5अद्वय ज्ञान तत्व गोविंद राधे।
6ब्रज में ब्रजेन्द्रनंदन हैं बता दे॥ 6960॥
7ब्रजेन्द्रनंदन गोविंद राधे।
8सबके हैं आदि अनादि बता दे॥ 6961॥
9ब्रजेन्द्रनंदन गोविंद राधे।
10जीव माया सबके हैं ईश बता दे॥ 6962॥
11ब्रजेन्द्रनंदन गोविंद राधे।
12जीव चराचर अंशी हैं बता दे॥ 6963॥
13भगवान अंश दो हैं गोविंद राधे।
14स्वांश विभिन्नांश भेद बता दे॥ 6964॥
15स्वांश सब अवतार गोविंद राधे।
16ये हैं स्वरूप शक्ति शास्ता बता दे॥ 6965॥
17दो हैं विभिन्नांश गोविंद राधे।
18नित्य मुक्त अरु मायिक जीव बता दे॥ 6966॥
19सबके ही आश्रय तत्व गोविंद राधे।
20भगवान श्रीकृष्ण ही हैं बता दे॥ 6967॥
21महामहामानव गोविंद राधे।
22लोकसंग्रहकारी हैं बता दे॥ 6968॥
23सबके आधार कृष्ण गोविंद राधे।
24किन्तु श्री कृष्ण निराधार हैं बता दे॥ 6969॥