Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
अवतार · पृष्ठ 600
Reading 98 of 452 · Source nos. 6922–6933 · Source PDF 103
1श्रीकृष्ण पर ज्ञान गोविंद राधे।
2श्रीकृष्ण पर है तप भी बता दे॥ 6922॥
3श्रीकृष्ण पर धर्म गोविंद राधे।
4श्रीकृष्ण पर है गति भी बता दे॥ 6923॥
5कृष्ण आदि कारण गोविंद राधे।
6याते कृष्ण ज्ञान सब ज्ञान करा दे॥ 6924॥
7चतुर्व्यूह में हैं कृष्ण गोविंद राधे।
8प्रथम भगवान वासुदेव बता दे॥ 6925॥
9सर्वेश्वरेश्वर गोविंद राधे।
10ब्रह्म की प्रतिष्ठा भी कृष्ण हैं बता दे॥ 6926॥
11भगवत्स्वरूपों के गोविंद राधे।
12श्रीकृष्ण भगवान अंशी बता दे॥ 6927॥
13सर्वलोक ईश्वर गोविंद राधे।
14चेतन के चेतन कृष्ण हैं बता दे॥ 6928॥
15परमेश्वर कृष्ण गोविंद राधे।
16दिव्य अनन्त गुण युक्त बता दे॥ 6929॥
17सर्वमय सर्वातीत गोविंद राधे।
18षोडश कला पूर्ण कृष्ण हैं बता दे॥ 6930॥
19षडैश्वर्य पूर्ण गोविंद राधे।
20प्रेमामृत सिन्धु श्रीकृष्ण हैं बता दे॥ 6931॥
21सच्चिदानन्द ब्रह्म गोविंद राधे।
22मायिक गुण ते हैं रहित बता दे॥ 6932॥
23पूर्ण पुरुषोत्तम गोविंद राधे।
24स्वयं भगवान तनु चिन्मय बता दे॥ 6933॥