लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

अवतार · पृष्ठ 599

Reading 97 of 452 · Source nos. 6910–6921 · Source PDF 102

1सब अवतारों के गोविंद राधे।

2मूल अवतारी श्रीकृष्ण हैं बता दे॥ 6910॥

3कृष्ण भगवान आवैं गोविंद राधे।

4एक कल्प में एक बार बता दे॥ 6911॥

5सित कृष्ण केश वाक्य गोविंद राधे।

6भागवत का भ्रम पैदा करा दे॥ 6912॥

7केश अर्थ बाल यदि गोविंद राधे।

8विष्णु सिर श्वेत बाल कैसे उगा दे॥ 6913॥

9विष्णु देह चिन्मय गोविंद राधे।

10श्वेत बाल मायिक देह बता दे॥ 6914॥

11वस्तुतस्तु केश अर्थ गोविंद राधे।

12हरिशक्ति सितासित नाम बता दे॥ 6915॥

13“सितासिते च मच्छक्ती” गोविंद राधे।

14नृसिंह पुराण प्रमाण बता दे॥ 6916॥

15सर्वकारणकारण गोविंद राधे।

16एकमात्र श्रीकृष्ण ही हैं बता दे॥ 6917॥

17कृष्ण हैं पूर्ण काम गोविंद राधे।

18सबते परे भी कृष्ण ही हैं बता दे॥ 6918॥

19कृष्ण हैं पूर्णकाम गोविंद राधे।

20श्रीकृष्ण ही हैं सकाम बता दे॥ 6919॥

21श्रीकृष्ण पर वेद गोविंद राधे।

22श्रीकृष्ण पर है यज्ञ बता दे॥ 6920॥

23श्रीकृष्ण पर योग गोविंद राधे।

24श्रीकृष्ण पर है कर्म बता दे॥ 6921॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version