Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
अवतार · पृष्ठ 595
Reading 93 of 452 · Source nos. 6862–6873 · Source PDF 98
1सृष्टि कर्ता ब्रह्मा में गोविंद राधे।
2सृष्टि शक्ति का आवेश बता दे॥ 6862॥
3प्रजापालन की गोविंद राधे।
4शक्ति का आवेश पृथु में बता दे॥ 6863॥
5परशुराम में गोविंद राधे।
6दुष्टनाश शक्ति आवेश बता दे॥ 6864॥
7कोई कह बाइस गोविंद राधे।
8कोई कह अवतार चौबिस बता दे॥ 6865॥
9प्रथम है अवतार गोविंद राधे।
10सनकादि चार भाईयों का बता दे॥ 6866॥
11दूसरा अवतार गोविंद राधे।
12शूकर रूप भगवान का बता दे॥ 6867॥
13तीसरा अवतार गोविंद राधे।
14देवर्षि नारद रूप का बता दे॥ 6868॥
15चौथा अवतार गोविंद राधे।
16नर नारायण रूप का बता दे॥ 6869॥
17पाँचवाँ अवतार गोविंद राधे।
18कपिल स्वरूप भगवान का बता दे॥ 6870॥
19छठा है अवतार गोविंद राधे।
20दत्तात्रेय स्वरूप बता दे॥ 6871॥
21सातवाँ अवतार गोविंद राधे।
22यज्ञ स्वरूप भगवान का बता दे॥ 6872॥
23आठवाँ अवतार गोविंद राधे।
24ऋषभ देव स्वरूप का बता दे॥ 6873॥