Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
अवतार · पृष्ठ 594
Reading 92 of 452 · Source nos. 6850–6861 · Source PDF 97
1द्वापर में कृष्ण वर्ण गोविंद राधे।
2कलियुग में तो पीत वर्ण हो बता दे॥ 6850॥
3शक्त्यावेशावतार गोविंद राधे।
4संख्या नहीं है असंख्य बता दे॥ 6851॥
5यह अवतार तो है गोविंद राधे।
6मुख्य अरु गौण दो भाँति का बता दे॥ 6852॥
7जिसमें है शक्त्यावेश गोविंद राधे।
8साक्षात् वह है मुख्य बता दे॥ 6853॥
9जिसमें हैं शक्त्याभास गोविंद राधे।
10वह है गौण अवतार बता दे॥ 6854॥
11गौण अवतार को तो गोविंद राधे।
12शास्त्र कहते हैं विभूति भी बता दे॥ 6855॥
13जन साधारण ते गोविंद राधे।
14अधिक शक्तियुक्त विभूति बता दे॥ 6856॥
15गौण शक्त्यावतार गोविंद राधे।
16जीव में ही शक्ति आवेश बता दे॥ 6857॥
17मुख्य अवतार पृथु गोविंद राधे।
18नारद परशुराम शेष बता दे॥ 6858॥
19मुख्य शक्त्यावतार गोविंद राधे।
20सनकादि जीव कोटि ब्रह्मा बता दे॥ 6859॥
21सनकादि ज्ञानियों में गोविंद राधे।
22ज्ञान शक्ति का आवेश बता दे॥ 6860॥
23नारद मुनि में है गोविंद राधे।
24भक्ति शक्ति का आवेश बता दे॥ 6861॥