लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

श्री राधा कृष्ण · पृष्ठ 564

Reading 63 of 452 · Source nos. 6525–6536 · Source PDF 67

1श्याम बिनु राधे आधे गोविंद राधे।

2राधे बिनु श्याम आधे सार बता दे॥ 6525॥

3दोनों बिनु दोनों आधे गोविंद राधे।

4दोनों आधे मिलि एक हों बता दे॥ 6526॥

5राधे श्याम रूप ऐसे गोविंद राधे।

6दूध में सफेदी जैसे भेद ना बता दे॥ 6527॥

7राधा कृष्ण दोनों एक गोविंद राधे।

8कर्पूर गंध जैसे एक बता दे॥ 6528॥

9कृष्ण हैं मिश्री सम गोविंद राधे।

10राधा रानी हैं मधुरिमा बता दे॥ 6529॥

11जहाँ राधा तहाँ कृष्ण गोविंद राधे।

12जहाँ राधा कृष्ण तहाँ रसिक बता दे॥ 6530॥

13लाल ब्रज लाली संग गोविंद राधे।

14नित नयी लाली शब्द उलटा करा दे॥ 6531॥

15दो हों या एक किंतु गोविंद राधे।

16दो बिनु लीला नहीं होय बता दे॥ 6532॥

17दो भी हैं एक भी हैं गोविंद राधे।

18एक ही हुआ दो है झगड़ा मिटा दे॥ 6533॥

19एक हो के नित्य दो हैं गोविंद राधे।

20दो हो के नित्य एक भी हैं बता दे॥ 6534॥

21ब्रह्म के हैं दोनों रूप गोविंद राधे।

22दोनों माता दोनों पिता सब को बता दे॥ 6535॥

23कृष्ण पितु मातु राधा गोविंद राधे।

24पितु ते भी शतगुणी माता बता दे॥ 6536॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version