Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा कृष्ण · पृष्ठ 563
Reading 62 of 452 · Source nos. 6513–6524 · Source PDF 66
1भाव यह कृष्ण शब्द गोविंद राधे।
2राधा कृष्ण दोनों का ऐक्य बता दे॥ 6513॥
3राधा कृष्ण एक आत्मा गोविंद राधे।
4एक ज्ञान अरु एक आकृति बता दे॥ 6514॥
5राधा कृष्ण एक आश्रय गोविंद राधे।
6एक मन अरु एक बुद्धि बता दे॥ 6515॥
7एक मन तन दो हैं गोविंद राधे।
8योगमाया इच्छा दो बनवा दे॥ 6516॥
9कभू कृष्ण विषय बनें गोविंद राधे।
10राधारानी बनें आश्रय बता दे॥ 6517॥
11कभू राधा विषय बनें गोविंद राधे।
12श्रीकृष्ण ही बनें आश्रय बता दे॥ 6518॥
13राधा कृष्ण दोनों ही गोविंद राधे।
14आस्वादक आस्वाद्य बता दे॥ 6519॥
15जो जो गुण कृष्ण में हैं गोविंद राधे।
16सोइ सोइ गुण राधारानी में बता दे॥ 6520॥
17जैसे कृष्ण गुण रूप गोविंद राधे।
18केलि माधुर्य परिपूर्ण बता दे॥ 6521॥
19ऐसे राधा भी गुण गोविंद राधे।
20रूप केलि माधुर्य पूर्ण बता दे॥ 6522॥
21दोनों का देह दो है गोविंद राधे।
22शेष सब सनातन एक हैं बता दे॥ 6523॥
23राधे का चुरा लो “रा” तो गोविंद राधे।
24राधे कृष्ण रह आधे कृष्ण बता दे॥ 6524॥