Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा कृष्ण · पृष्ठ 561
Reading 60 of 452 · Source nos. 6489–6500 · Source PDF 64
1राधा मुखचन्द्र के गोविंद राधे।
2चकोर कृष्ण चन्द्र नेत्र बता दे॥ 6489॥
3कृष्ण मुखचन्द्र की गोविंद राधे।
4चकोरी हैं राधारानी बता दे॥ 6490॥
5दोउ चकोर चन्द्र गोविंद राधे।
6अपलक लखि दोउ नाहिं अघाते॥ 6491॥
7कृष्ण अंक राधा कह गोविंद राधे।
8हा प्राण नाथ कृष्ण कहाँ हो बता दे॥ 6492॥
9राधा अंक कृष्ण कह गोविंद राधे।
10हा प्राण प्यारी राधा कहाँ हो बता दे॥ 6493॥
11श्यामा तो हैं भोरी भोरी गोविंद राधे।
12श्याम को पसन्द भोरापन है बता दे॥ 6494॥
13श्याम तो हैं चंचल गोविंद राधे।
14श्यामा को पसन्द चंचलता बता दे॥ 6495॥
15रंग स्वभाव भिन्न गोविंद राधे।
16फिर भी पसन्द दोनों दोनों को बता दे॥ 6496॥
17दोनों ब्रजरस पियें गोविंद राधे।
18दोनों पिलावें दोनों प्यासे बता दे॥ 6497॥
19ललिता ने राधा ते गोविंद राधे।
20पूछा कृष्ण ते है सम्बन्ध क्या बता दे॥ 6498॥
21राधा ने कहा सखि गोविंद राधे।
22जो तुझे भाये मान ले तू बता दे॥ 6499॥
23सम्बन्ध साध्य नाहिं गोविंद राधे।
24सम्बन्ध प्रेम का साधन बता दे॥ 6500॥