Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 550
Reading 50 of 452 · Source nos. 6386–6397 · Source PDF 53
1राधा सहचरियों के गोविंद राधे।
2नाम हैं अनेक ऐसा रसिक बता दे॥ 6386॥
3राधा सहचरियों में गोविंद राधे।
4कोई सखी नाम वाली बता दे॥ 6387॥
5कोई है सहचरी गोविंद राधे।
6कोई दूतिका कोई दासी बता दे॥ 6388॥
7उपर्युक्त सब सखी गोविंद राधे।
8राधा की अभिन्न शक्ति बता दे॥ 6389॥
9कछु गोपी श्याम पक्ष गोविंद राधे।
10कछु गोपी श्यामा पक्ष लेवें बता दे॥ 6390॥
11श्यामा पक्षवारी गोपी गोविंद राधे।
12गोपियों में सर्वश्रेष्ठ गोपी बता दे॥ 6391॥
13श्यामा की सखी ऐसी गोविंद राधे।
14श्याम को रुला दे हा हा खिला दे॥ 6392॥
15प्यारी के पक्ष वारे गोविंद राधे।
16मोर पंख वारे को भौंहें दिखा दें॥ 6393॥
17मैं हूँ पक्ष प्यारी के गोविंद राधे।
18मेरे पक्ष पिय जा के पिय को बता दे॥ 6394॥
19कला विलास सिन्धु गोविंद राधे।
20हैं बरसाने वारी बता दे॥ 6395॥
21अनुराग रस सिन्धु गोविंद राधे।
22हैं बरसाने वारी बता दे॥ 6396॥
23वात्सल्य की सिन्धु गोविंद राधे।
24हैं बरसाने वारी बता दे॥ 6397॥