लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

श्री राधा · पृष्ठ 539

Reading 39 of 452 · Source nos. 6254–6265 · Source PDF 42

1चलु अलि लाली को गोविंद राधे।

2फुलन सिँगार लखि आवें बता दे॥ 6254॥

3फुलन की चन्द्रकला गोविंद राधे।

4फुलन की बिंदी भाल बता दे॥ 6255॥

5फुलन को शीश फूल गोविंद राधे।

6फुलन को झुमका श्रवण बता दे॥ 6256॥

7फुलन की बेसर गोविंद राधे।

8फुलन की नथ छविदार बता दे॥ 6257॥

9फुलन हमेल अरु गोविंद राधे।

10फुलन की ही सिर चुनरी बता दे॥ 6258॥

11फुलन को हार उर गोविंद राधे।

12फुलन की कटि वर करधनी बता दे॥ 6259॥

13फुलन को बाजूबन्द गोविंद राधे।

14फुलन को गजरा कर में बता दे॥ 6260॥

15फुलन की पायल गोविंद राधे।

16फुलन को अँगुरिन बिछुवा बता दे॥ 6261॥

17नीली नीली सारी पै गोविंद राधे।

18फुलन की पंक्ति निहार बता दे॥ 6262॥

19मेरे भाये लाली हैं गोविंद राधे।

20विविध फुलन फुलवारी बता दे॥ 6263॥

21राधा के अनंत गुण गोविंद राधे।

22प्रमुख पच्चीस गुण रसिक बता दे॥ 6264॥

23नित्य किशोरी अरु गोविंद राधे।

24तिरछी अपांग दृष्टि चपला बता दे॥ 6265॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version