Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 538
Reading 38 of 452 · Source nos. 6242–6253 · Source PDF 41
1भानुनन्दिनी सिर गोविंद राधे।
2कनक मुकुट मणिमाल बता दे॥ 6242॥
3श्याम का शृंगार तो है गोविंद राधे।
4कामरी लकुटि अरु मुरली बता दे॥ 6243॥
5भानुनन्दिनी का है गोविंद राधे।
6सोरहों सिँगार रानी जैसा बता दे॥ 6244॥
7भानुनन्दिनी का है गोविंद राधे।
8सोरह शृंगार कौन कौन सा बता दे॥ 6245॥
9विमल सुगन्ध युक्त गोविंद राधे।
10ऋतु अनुसार जल स्नान करा दे॥ 6246॥
11नीली हो सारी अरु गोविंद राधे।
12उर कंचुकी सिर चुनरी ओढ़ा दे॥ 6247॥
13चन्दनादि लेप तनु गोविंद राधे।
14भाल में केसर तिलक लगा दे॥ 6248॥
15नाक में बुलाक अरु गोविंद राधे।
16केश में फूल हाथ कमल धरा दे॥ 6249॥
17कानों में कर्णफूल गोविंद राधे।
18कटि किंकिनि गल हार पहिरा दे॥ 6250॥
19केसर की बिन्दी ठोढ़ी गोविंद राधे।
20मुख में पान सुवासित खिला दे॥ 6251॥
21सुघर गुथी वेणी गोविंद राधे।
22आँखों में सुरमा या काजल लगा दे॥ 6252॥
23अंगों में पत्र चित्र गोविंद राधे।
24चरणों में अरुण मिहावर लगा दे॥ 6253॥