Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 532
Reading 32 of 452 · Source nos. 6170–6181 · Source PDF 35
1गौर सरकार पै गोविंद राधे।
2श्याम सरकार प्राण वार बता दे॥ 6170॥
3गौर सरकार पै गोविंद राधे।
4कोटि ग्वारिया गँवार वार बता दे॥ 6171॥
5गौर सरकार ही हैं गोविंद राधे।
6श्याम सरकार सरकार भी बता दे॥ 6172॥
7गौर सरकार आगे गोविंद राधे।
8श्याम सरकार दाल गले ना बता दे॥ 6173॥
9गौर सरकार आगे गोविंद राधे।
10श्याम सरकार भीगी बिल्ली बता दे॥ 6174॥
11गौर सरकार आगे गोविंद राधे।
12श्याम सरकार मानें हार बता दे॥ 6175॥
13गौर सरकार भौंह गोविंद राधे।
14श्याम सरकार तनु कम्प करा दे॥ 6176॥
15गौर सरकार मान गोविंद राधे।
16श्याम सरकार सिट्टी पिट्टी भुला दे॥ 6177॥
17गौर सरकार मान गोविंद राधे।
18श्याम सरकार को छिन छिन रुला दे॥ 6178॥
19गौर सरकार लखि गोविंद राधे।
20श्याम सरकार हों मुर्छित बता दे॥ 6179॥
21गौर सरकार छवि गोविंद राधे।
22श्याम सरकार मद धूलि में मिला दे॥ 6180॥
23गौर सरकार की तो गोविंद राधे।
24श्याम सरकार जय जयकार करा दे॥ 6181॥