Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 533
Reading 33 of 452 · Source nos. 6182–6193 · Source PDF 36
1श्याम सरकार को तो गोविंद राधे।
2गौर सरकार फटकार लगा दे॥ 6182॥
3श्याम सरकार ढिग गोविंद राधे।
4गौर सरकार चार चाँद लगा दे॥ 6183॥
5गौर गोविंद गुरु गोविंद राधे।
6तीनों “ग” में तीनों “ग” वास बता दे॥ 6184॥
7प्रणत जनों की हैं गोविंद राधे।
8चिन्तामणि राधारानी बता दे॥ 6185॥
9ब्रज गोपियों की हैं गोविंद राधे।
10चूड़ामणि राधारानी बता दे॥ 6186॥
11श्री वृषभानु की हैं गोविंद राधे।
12कुलमुकुटमणि राधारानी बता दे॥ 6187॥
13श्याम विरहाग की हैं गोविंद राधे।
14शान्ति मणि जनु राधारानी बता दे॥ 6188॥
15केलि निकुंज की हैं गोविंद राधे।
16भूषण मणि राधारानी बता दे॥ 6189॥
17परमपातकी की गोविंद राधे।
18करुणामणि राधारानी बता दे॥ 6190॥
19राधिकोपनिषत में गोविंद राधे।
20नाम अट्ठाइस राधा के बता दे॥ 6191॥
21राधा रासेश्वरी गोविंद राधे।
22रम्या कृष्णमंत्राधिदेवता बता दे॥ 6192॥
23सर्वाद्या सर्ववंद्या गोविंद राधे।
24अरु वृन्दावनविहारिणी बता दे॥ 6193॥