लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 2

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

श्री राधा · पृष्ठ 531

Reading 31 of 452 · Source nos. 6158–6169 · Source PDF 34

1श्याम जगमोहन गोविंद राधे।

2राधा मोहन मोहिनी बता दे॥ 6158॥

3राधे आधे नैन रति गोविंद राधे।

4आधे नैन लाज श्याम मन को लुभा दे॥ 6159॥

5लाली की लजीली छवि गोविंद राधे।

6लाल जू को प्रेम सागर में डुबा दे॥ 6160॥

7श्याम ने हराया काम गोविंद राधे।

8राधा रानी ने हराया श्याम को बता दे॥ 6161॥

9श्याम पै लुटा दो काम गोविंद राधे।

10राधे रानी पै लुटा दो श्याम को बता दे॥ 6162॥

11मेरी सरकार तो हैं गोविंद राधे।

12श्री वृषभानुदुलार बता दे॥ 6163॥

13गौर सरकार पै गोविंद राधे।

14कोटि कमला बलिहार बता दे॥ 6164॥

15गौर सरकार के तो गोविंद राधे।

16चाकर नन्दकुमार बता दे॥ 6165॥

17श्याम सरकार करें गोविंद राधे।

18अगवानी गौर सरकार की बता दे॥ 6166॥

19श्याम सरकार करें गोविंद राधे।

20आरती गौर सरकार की बता दे॥ 6167॥

21गौर सरकार पग गोविंद राधे।

22श्याम सरकार पलोटें बता दे॥ 6168॥

23श्याम सरकार करें गोविंद राधे।

24गौर सरकार शृंगार बता दे॥ 6169॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 2 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers continue at 5902 and end at 11111. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version