Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 524
Reading 24 of 452 · Source nos. 6074–6085 · Source PDF 27
1राधा जगदीश्वरी गोविंद राधे।
2नित्य निकुंजेश्वरी हैं बता दे॥ 6074॥
3राधा रासेश्वरी हैं गोविंद राधे।
4नित्य श्रीकृष्ण-बल्लभा हैं बता दे॥ 6075॥
5राधा श्रीकृष्ण आत्मा गोविंद राधे।
6श्रीकृष्ण प्राणस्वरूपा बता दे॥ 6076॥
7राधा कृष्णाराध्या गोविंद राधे।
8कृष्णआराधन तत्परा बता दे॥ 6077॥
9प्रेमअगाधा राधा गोविंद राधे।
10मनमोहन मन-मोहिनी बता दे॥ 6078॥
11श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
12वृन्दावन ठकुरानी बता दे॥ 6079॥
13श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
14सच्चिदानन्द स्वरूपिणी बता दे॥ 6080॥
15श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
16श्रीकृष्णात्मस्वरूपिणी बता दे॥ 6081॥
17श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
18श्रीकृष्णानुरागिणी भी बता दे॥ 6082॥
19श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
20परतरतत्वाभिरामिनी बता दे॥ 6083॥
21श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
22सर्वशक्तियों की मूल बता दे॥ 6084॥
23श्रीराधारानी हैं गोविंद राधे।
24परात्पराशक्तिरूपिणी बता दे॥ 6085॥