Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 519
Reading 19 of 452 · Source nos. 6014–6025 · Source PDF 22
1कृष्ण की माया शक्ति गोविंद राधे।
2जीव बन्धन की हेतु बता दे॥ 6014॥
3कृष्ण की क्रिया शक्ति गोविंद राधे।
4यही है लीला शक्ति बता दे॥ 6015॥
5सब शक्तियों में श्रेष्ठ गोविंद राधे।
6कृष्ण की ह्लादिनी शक्ति है बता दे॥ 6016॥
7यही अन्तरंग शक्ति गोविंद राधे।
8कृष्णआराधित राधा बता दे॥ 6017॥
9राधा भी कृष्ण की गोविंद राधे।
10करें नित्य ही आराधना बता दे॥ 6018॥
11राधा कायव्यूह रूपा गोविंद राधे।
12गोपी पटरानी अरु लक्ष्मी बता दे॥ 6019॥
13राधा कृष्ण एक ही हैं गोविंद राधे।
14लीला के हेतु बने दो हैं बता दे॥ 6020॥
15राधा श्रीकृष्ण की गोविंद राधे।
16सम्पूर्ण ईश्वरी ही हैं बता दे॥ 6021॥
17श्रीराधा हरि की हैं गोविन्द राधे।
18पूर्ण सनातनी विद्या बता दे॥ 6022॥
19कृष्ण के प्राणों की गोविंद राधे।
20राधा अधिष्ठात्री देवी बता दे॥ 6023॥
21राधा की महिमा की गोविंद राधे।
22श्रुति करें एकान्त अस्तुति बता दे॥ 6024॥
23पूरी आयु में भी मैं गोविंद राधे।
24राधा महिमा बता पाऊँ ना बता दे॥ 6025॥