Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
भक्ति · पृष्ठ 477
Reading 488 of 516 · Source nos. 5564–5575 · Source PDF 494
1ऐश्वर्य महाशक्ति गोविंद राधे।
2किन्तु माधुर्य ते हारे बता दे॥ 5564॥
3माधुर्य शक्ति का गोविंद राधे।
4चमत्कार कृष्ण भगवत्ता भुला दे॥ 5565॥
5मृद्भक्षण लीला गोविंद राधे।
6ऐश्वर्य माधुर्य युक्त है बता दे॥ 5566॥
7ऐश्वर्य शक्ति ऐसी गोविंद राधे।
8शिशु श्याम मुख सारा विश्व दिखा दे॥ 5567॥
9माधुर्य शक्ति ऐसी गोविंद राधे।
10ऐश्वर्य शक्ति का भान भुला दे॥ 5568॥
11ऐश्वर्य माधुर्य गोविंद राधे।
12पूतनादि असुरों के वध में बता दे॥ 5569॥
13ब्रह्मा मोह लीला गोविंद राधे।
14ऐश्वर्य माधुर्य युक्त है बता दे॥ 5570॥
15चीर हरण लीला गोविंद राधे।
16पूर्ण माधुर्य रस युक्त है बता दे॥ 5571॥
17दिव्यरस रासलीला गोविंद राधे।
18पूर्ण माधुर्य रसयुक्त है बता दे॥ 5572॥
19पूर्णतम ऐश्वर्य गोविंद राधे।
20पूर्णतम माधुर्य रास में बता दे॥ 5573॥
21चैतन्य रामानन्द गोविंद राधे।
22साध्य साधन संवाद बता दे॥ 5574॥
23चैतन्य प्रश्न यह गोविंद राधे।
24जीव का है अंतिम साध्य क्या बता दे॥ 5575॥