लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 1

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

भक्ति · पृष्ठ 427

Reading 438 of 516 · Source nos. 4964–4975 · Source PDF 444

1यह बालक तो है गोविंद राधे।

2कोइ अलौकिक शक्ति बता दे॥ 4964॥

3बिनु ही प्रयास के गोविंद राधे।

4गिरि को उठाया पुनि रख दिया बता दे॥ 4965॥

5हम ब्रजवासी तो गोविंद राधे।

6ग्वारिया गमार ग्रामीण हैं बता दे॥ 4966॥

7हम सबके बीच गोविंद राधे।

8इनका जन्म हुआ कैसे बता दे॥ 4967॥

9पूतना शकटासुर गोविंद राधे।

10आदि का वध किया खेल में बता दे॥ 4968॥

11कहाँ आठ वर्षीय गोविंद राधे।

12कृष्ण कहाँ भारी गिरिराज बता दे॥ 4969॥

13खेल में उठाये रहे गोविंद राधे।

14सात दिन एक ही कर पै बता दे॥ 4970॥

15धन्य धन्य नंद बाबा गोविंद राधे।

16धन्य धन्य यशुमति माय बता दे॥ 4971॥

17धन्य धन्य ब्रजधाम गोविंद राधे।

18जहाँ हुआ जन्म श्रीकृष्ण का बता दे॥ 4972॥

19नंद बाबा ने कहा गोविंद राधे।

20सुनो सब गोपों ध्यान ते बता दे॥ 4973॥

21कृष्ण के विषय में गोविंद राधे।

22गर्ग ने तो पूर्व में ही कहा था बता दे॥ 4974॥

23यह कृष्ण पूर्णब्रह्म गोविंद राधे।

24स्वयं भगवान् अवतारी बता दे॥ 4975॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 1 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers remain 1–5901; page order is not verse numbering. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version