Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
ज्ञान · पृष्ठ 230
Reading 241 of 516 · Source nos. 2611–2622 · Source PDF 247
1दूसरी भूमिका का गोविंद राधे।
2नाम है विचारणा सबको बता दे॥ 2611॥
3दूसरी भूमिका में गोविंद राधे।
4मनन है सबते प्रमुख बता दे॥ 2612॥
5तीसरी भूमिका का गोविंद राधे।
6नाम तनुमानसी सबको बता दे॥ 2613॥
7तीसरी भूमिका में गोविंद राधे।
8प्रमुख निदिध्यासन है बता दे॥ 2614॥
9चौथी भूमिका का गोविंद राधे।
10नाम है सत्वापत्ति बता दे॥ 2615॥
11चौथी भूमिका में गोविंद राधे।
12मन ते ब्रह्मदर्शन हो बता दे॥ 2616॥
13पाँचवीं भूमिका का गोविंद राधे।
14नाम असंसक्ति है ये बता दे॥ 2617॥
15पाँचवीं भूमिका में गोविंद राधे।
16होती समाधि निर्विकल्प बता दे॥ 2618॥
17छठीं भूमिका का गोविंद राधे।
18नाम पदार्थाभाविनी बता दे॥ 2619॥
19छठीं भूमिका में गोविंद राधे।
20होता अभाव संसार का बता दे॥ 2620॥
21सातवीं भूमिका गोविंद राधे।
22तुर्यगा नाम वाली है बता दे॥ 2621॥
23सातवीं भूमिका में गोविंद राधे।
24पूर्ण आनन्द में मग्न हो बता दे॥ 2622॥