Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
महापुरुष · पृष्ठ 169
Reading 181 of 516 · Source nos. 1932–1943 · Source PDF 186
1यम ने विधियुक्त गोविंद राधे।
2पूजा की राम श्याम की बता दे॥ 1932॥
3पुनि बोला यमराज गोविंद राधे।
4क्या सेवा करुँ आपकी बता दे॥ 1933॥
5कर्म बन्धन ते गोविंद राधे।
6मेरा गुरुपुत्र आया बता दे॥ 1934॥
7मेरी आज्ञा ते गोविंद राधे।
8मेरे पास ले आओ बता दे॥ 1935॥
9यम बोले जो आज्ञा गोविंद राधे।
10पुनि गुरुपुत्र को ला दिया बता दे॥ 1936॥
11गुरुपुत्र संग लै गोविंद राधे।
12आये राम श्याम उज्जैन बता दे॥ 1937॥
13पुनि गुरुपुत्र को गोविंद राधे।
14गुरु को दिया दक्षिणा में बता दे॥ 1938॥
15पुनि बोले राम श्याम गोविंद राधे।
16गुरुदेव और कोई आज्ञा बता दे॥ 1939॥
17गुरुदेव बोले पुत्र गोविंद राधे।
18अब और कछु नाहिं चाहिये बता दे॥ 1940॥
19राम श्याम शिष्य जाको गोविंद राधे।
20वा गुरु को कहा कमी है बता दे॥ 1941॥
21अब तुम राम श्याम गोविंद राधे।
22जावो माता पिता पास बता दे॥ 1942॥
23मेरी पढ़ाई हुई गोविंद राधे।
24सब विद्या याद रहेंगी बता दे॥ 1943॥