Skip to main contentJagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्याम श्यामा श्याम श्यामा श्याम श्यामा श्याम श्यामा।
Reading 72 of 75 · Source no. 61 · Source PDF 227
1श्याम श्यामा श्याम श्यामा श्याम श्यामा श्याम श्यामा।
2एक है नंदनंद दूजी भानुनंदिनि श्यामा।
3एक नीलो श्यामसुन्दर एक गोरी श्यामा।
4एक चपलता ते चपल एक भोरी भारी श्यामा।
5एक निठुरता ते निठुर एक सरल हृदया श्यामा।
6एक भिखारी प्रेम का है एक है दाता श्यामा।
7एक जग का ईश एक है ईश ईश्वरी श्यामा।
8एक जग की आत्मा एक वाऊ आत्मा श्यामा।
9एक करत नित चाकरी एक श्याम स्वामिनि श्यामा।
10एक है सेवक “कृपालु” एक स्वामिनि श्यामा॥