लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Yugal Madhuri

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

मैं तो प्यारी जू की प्यारी छवि पर वारी।

Reading 38 of 75 · Source no. 27 · Source PDF 110–114

1(नथवारी रंगीली...)

2मैं तो प्यारी जू की प्यारी छवि पर वारी।

3मैं तो प्यारी चिन्मय तनु पर वारी।

4मैं तो प्यारी सुखघन तन पर वारी।

5मैं तो प्यारी गोरे गोरे तनु पर वारी।

6मैं तो प्यारी जू की तनु दुति पर वारी।

7मैं तो प्यारी जू की कारी लट पर वारी।

8मैं तो प्यारी जू की वेणी पर वारी।

9मैं तो प्यारी जू के शीशफूल पर वारी।

10मैं तो प्यारी जू की चूनरि पर वारी।

11मैं तो प्यारी की मुकुट छवि पर वारी।

12मैं तो प्यारी की मुकुट मणि पर वारी।

13मैं तो प्यारी सिर मणि दुति पर वारी।

14मैं तो प्यारी की चंद्रिका पर वारी।

15मैं तो प्यारी लर मोतिन पर वारी।

16मैं तो प्यारी सिर सेंदुर पर वारी।

17मैं तो प्यारी जू की बिंदी पर वारी।

18मैं तो प्यारी जू की भृकुटिन पर वारी।

19मैं तो प्यारी जू की पलकनि पर वारी।

20मैं तो प्यारी जू की अँखियन पर वारी।

21मैं तो प्यारी के रसीले दृग पर वारी।

22मैं तो प्यारी के नुकीले दृग पर वारी।

23मैं तो प्यारी के गँसीले दृग पर वारी।

24मैं तो प्यारी के चपल दृग पर वारी।

25मैं तो प्यारी कजरारे दृग पर वारी।

26मैं तो प्यारी जू के प्यारे दृग पर वारी।

27मैं तो प्यारी मतवारे दृग पर वारी।

28मैं तो प्यारी रतनारे दृग पर वारी।

29मैं तो प्यारी जू की चितवनि पर वारी।

30मैं तो प्यारी श्रुति कुण्डल पर वारी।

31मैं तो प्यारी कुण्डल दुति पर वारी।

32मैं तो प्यारी जू की बेसर पर वारी।

33मैं तो प्यारी जू की नथ छवि पर वारी।

34मैं तो प्यारी मुक्ताहल पर वारी।

35मैं तो प्यारी जू के अधरन पर वारी।

36मैं तो प्यारी जू के दशनन पर वारी।

37मैं तो प्यारी जू की मुख छवि पर वारी।

38मैं तो प्यारी मृदु मुसुकनि पर वारी।

39मैं तो प्यारी मृदु बोलनि पर वारी।

40मैं तो प्यारी के चिबुक तिल पर वारी।

41मैं तो प्यारी गर दुलरी पर वारी।

42मैं तो प्यारी गर तिलरी पर वारी।

43मैं तो प्यारी मणि हारन पर वारी।

44मैं तो प्यारी जू की कंचुकि पर वारी।

45मैं तो प्यारी जू की किंकिनि पर वारी।

46मैं तो प्यारी किंकिनि मणि पर वारी।

47मैं तो प्यारी किंकिनि दुति पर वारी।

48मैं तो प्यारी किंकिनि धुनि पर वारी।

49मैं तो प्यारी जू की सारी पर वारी।

50मैं तो प्यारी कर कंकन पर वारी।

51मैं तो प्यारी कंकन मणि पर वारी।

52मैं तो प्यारी कंकन दुति पर वारी।

53मैं तो प्यारी कर चूरिन पर वारी।

54मैं तो प्यारी जू की मुँदरिन पर वारी।

55मैं तो प्यारी मुँदरिन दुति पर वारी।

56मैं तो प्यारी कर मेहँदी पर वारी।

57मैं तो प्यारी जू के चरनन पर वारी।

58मैं तो प्यारी पग मृदुता पर वारी।

59मैं तो प्यारी जू की पायल पर वारी।

60मैं तो प्यारी पायल दुति पर वारी।

61मैं तो प्यारी पायल धुनि पर वारी।

62मैं तो प्यारी जू की बिछुवनि पर वारी।

63मैं तो प्यारी बिछुवनि दुति पर वारी।

64मैं तो प्यारी जू के पद नख पर वारी।

65मैं तो प्यारी पद नख दुति पर वारी।

66मैं तो प्यारी की मिहावरि पर वारी।

67मैं तो प्यारी पग पिय सिर पर वारी।

68मैं तो प्यारी जू के नख शिख पर वारी।

69मैं तो प्यारी जू के गावन पर वारी।

70मैं तो प्यारी जू के नर्तन पर वारी।

71मैं तो प्यारी भोरेपन पर वारी।

72मैं तो प्यारी जू की रूठनि पर वारी।

73मैं तो प्यारी जू की जूठनि पर वारी।

74मैं तो प्यारी जू की करुणा पर वारी।

75मैं तो प्यारी जू की ममता पर वारी।

76मैं तो प्यारी के सुभायन पर वारी।

77मैं तो प्यारी रस वारी पर वारी।

78मैं तो प्यारी रति वारी पर वारी।

79मैं तो प्यारी के पचीस गुण पर वारी।

80मैं तो प्यारी पै जो वारी वा पै वारी।

81मैं तो प्यारी अरु पिय जोरी पर वारी।

82मैं तो प्यारी अरु पिय यारी पर वारी।

83मैं तो प्यारी पिय गलबाँही पर वारी।

84मैं तो प्यारी पिय भेंटन पर वारी।

85मैं तो प्यारी की “कृपालु” गति पर वारी।

Original Hindi songs from the supplied standalone Yugal Madhuri edition. This is distinct from Prem Ras Madira's similarly named chapter. Frontmatter retains its own source credits. Supplied edition: Fifth edition, Gita Jayanti, 28 November 2009.

Source edition and PDF · Text version