Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 833
Reading 331 of 452 · Source nos. 9699–9710 · Source PDF 336
1वैसे तो दोनों ही गोविंद राधे।
2नृत्यकला सिरमौर बता दे॥ 9699॥
3किन्तु लाघवता गोविंद राधे।
4लाली की है अधिक बता दे॥ 9700॥
5कालि को होगी पुनि गोविंद राधे।
6दोनों में नृत्य की होड़ बता दे॥ 9701॥
7तब ही दूँगी मैं गोविंद राधे।
8अन्तिम निर्णय विजय बता दे॥ 9702॥
9कदम्ब छैयाँ में गोविंद राधे।
10बैठे लाली लाल गलबँहियाँ दे॥ 9703॥
11सखी सब वाटिका में गोविंद राधे।
12फूल लाइ लाइके देय हैं बता दे॥ 9704॥
13प्रिया अरु प्रियतम गोविंद राधे।
14वाटिका शोभा देखें बता दे॥ 9705॥
15इतने में कोकिल गोविंद राधे।
16मधुर सुरन सों कूकी बता दे॥ 9706॥
17प्रिया जू बोलीं सखि गोविंद राधे।
18तेरी बलैया लउँ मोहिं बता दे॥ 9707॥
19यह कौन पक्षी है गोविंद राधे।
20इतनो मीठो बोले बता दे॥ 9708॥
21मम उर उपजी है गोविंद राधे।
22देखने की याय चाह बता दे॥ 9709॥
23ललिता बोली लाली गोविंद राधे।
24यह कोकिल की कूक है बता दे॥ 9710॥