Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 831
Reading 329 of 452 · Source nos. 9675–9686 · Source PDF 334
1सखि कह लाल तुम गोविंद राधे।
2समझावो जाय प्रिया को बता दे॥ 9675॥
3लाल बोले लाली जू गोविंद राधे।
4चलो जलपरी सों मिला दूँ बता दे॥ 9676॥
5लाली ने कहा लाल गोविंद राधे।
6ऐसी ही आशा तोसों बता दे॥ 9677॥
7लाली ने यमुना में गोविंद राधे।
8लाल को दिखाई जलपरी बता दे॥ 9678॥
9लाल ने कहा लाली गोविंद राधे।
10यह लो नई माला पहिरो बता दे॥ 9679॥
11प्रिया ने पहरी गोविंद राधे।
12वैसे ही पहरी जलपरी बता दे॥ 9680॥
13लाली ने कहा लाल गोविंद राधे।
14यह तो है परछाईं बता दे॥ 9681॥
15लाली हँसीं लाल हँसे गोविंद राधे।
16सखी हँसीं सब एक साथ बता दे॥ 9682॥
17सखी बोलीं एक सुर गोविंद राधे।
18भोरी किशोरी की जय हो बता दे॥ 9683॥
19एक दिन होड़ भई गोविंद राधे।
20लाली लाल की नृत्य में बता दे॥ 9684॥
21लाली ने कहा लाल गोविंद राधे।
22आजु नाचो होड़ लगा के बता दे॥ 9685॥
23देखें कौन नई नई गोविंद राधे।
24अद्भुत गति दिखरावे बता दे॥ 9686॥