Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 829
Reading 327 of 452 · Source nos. 9651–9662 · Source PDF 332
1याते लो पुरस्कार गोविंद राधे।
2मम मोतिन की माल बता दे॥ 9651॥
3लाल ने लाली के गोविंद राधे।
4चरण मुकुट धरि दीनो बता दे॥ 9652॥
5पुनि कहा लाली ते गोविंद राधे।
6तुम हो मेरी प्राण बता दे॥ 9653॥
7मेरी तो शक्ति हो गोविंद राधे।
8एकमात्र तुम ही प्रिया जू बता दे॥ 9654॥
9सखी बोली प्यारी जू गोविंद राधे।
10यमुना में बँगला कमल बता दे॥ 9655॥
11प्रिया जू बोलीं सखि गोविंद राधे।
12वेगि ही नाव मँगाओ बता दे॥ 9656॥
13नाव आई बैठे सब गोविंद राधे।
14लाली लाल अरु सखियान बता दे॥ 9657॥
15सखी बोली आजु चह गोविंद राधे।
16यमुना सुनन संगीत बता दे॥ 9658॥
17लाली बजावें वीना गोविंद राधे।
18लाल बजावें निज बंसरी बता दे॥ 9659॥
19इतने में लाली ने गोविंद राधे।
20जल में लख्यो प्रतिबिम्ब बता दे॥ 9660॥
21नाव ते उतरि पुनि गोविंद राधे।
22प्रिया ने कहा ललिता ते बता दे॥ 9661॥
23यमुना के भीतर गोविंद राधे।
24मैंने देखी जलपरी बता दे॥ 9662॥