Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
लीला माधुरी · पृष्ठ 817
Reading 315 of 452 · Source nos. 9507–9518 · Source PDF 320
1हाय री साँवरी गोविंद राधे।
2तू है किशोरी भोरीभारी बता दे॥ 9507॥
3नटखट ने तो सों गोविंद राधे।
4कीनी अति बरजोरी बता दे॥ 9508॥
5आजु चलु यशुदा को गोविंद राधे।
6लाल की कुचाल एक एक सुना दे॥ 9509॥
7इमि कहि लाली ने गोविंद राधे।
8लिया सखिन को साथ बता दे॥ 9510॥
9चलीं यशोदा घर गोविंद राधे।
10साँवरी को भी संग लै के बता दे॥ 9511॥
11साँवरी यशोदा ते गोविंद राधे।
12बोली उराहनो दै के बता दे॥ 9512॥
13आप के लाला ने गोविंद राधे।
14ब्रज में किया उतपात बता दे॥ 9513॥
15गागरि पटके गोविंद राधे।
16नागरि चुनरी झटके बता दे॥ 9514॥
17मग में अटके गोविंद राधे।
18बँहियाँ मरोरे झटके बता दे॥ 9515॥
19कभू दे गारी गोविंद राधे।
20कभू खींचे तन की सारी बता दे॥ 9516॥
21कभू कहे वारी जावूँ गोविंद राधे।
22कभू कहे मोरी तोरी जोरी बता दे॥ 9517॥
23तुम ही बताओ अब गोविंद राधे।
24कासों कहें कहाँ जायें बता दे॥ 9518॥