Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा नाम महिमा · पृष्ठ 584
Reading 82 of 452 · Source nos. 6737–6747 · Source PDF 87
1राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
2घट उठवा के टुक छाछ पिला दे॥ 6737॥
3राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
4मारि हरि गुलचन गाल फुला दे॥ 6738॥
5राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
6हरि को हरा के आँख पट्टी बँधा दे॥ 6739॥
7राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
8द्वै बाप वारो कहि हरि को रुला दे॥ 6740॥
9राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
10द्वै मैया वारो कहि हरि को खिझा दे॥ 6741॥
11तैलधारा सम गोविंद राधे।
12धारा धारा बोलो सोई काम बना दे॥ 6742॥
13राधे मेरी स्वामिनि गोविंद राधे।
14करु सुमिरन मन पल छिन आधे॥ 6743॥
15स्वामिनी का नाम आगे गोविंद राधे।
16श्याम का नाम चाहे पाछे लगा दे॥ 6744॥
17राधे श्याम सब बोलें गोविंद राधे।
18श्याम राधे कौन बोले नाम बता दे॥ 6745॥
19राधे श्याम सब बोलें गोविंद राधे।
20श्याम राधे बोलें श्याम चमचे बता दे॥ 6746॥
21प्यारी पी के रस पी के गोविंद राधे।
22बैकुण्ठ रस फीके फीके बता दे॥ 6747॥