Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा नाम महिमा · पृष्ठ 582
Reading 80 of 452 · Source nos. 6713–6724 · Source PDF 85
1राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
2आपु तो डूबे ही औरों को डुबा दे॥ 6713॥
3राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
4सातों स्वर्ग पाँचों मुक्ति को ठुकरा दे॥ 6714॥
5राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
6बैकुण्ठ सुख कूड़ेदान में डला दे॥ 6715॥
7राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
8लोक वेद धर्म यमुना में बहा दे॥ 6716॥
9राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
10निज सुख की बलि देवी को चढ़ा दे॥ 6717॥
11राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
12माँगे न कछु चाहे दे चाहे ना दे॥ 6718॥
13राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
14ज्ञानी के मरे हुये मन को जिला दे॥ 6719॥
15राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
16कोटि कोटि ब्रह्म सुख नाम पै लुटा दे॥ 6720॥
17राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
18जब जहाँ चाहे नामी को बुला दे॥ 6721॥
19राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
20जग सुख दुख दोनों को भुला दे॥ 6722॥
21राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
22माया को रफूचक्कर करवा दे॥ 6723॥
23राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे।
24काम क्रोध को नौ दो ग्यारह करा दे॥ 6724॥